Breaking News

भारतीय वायुसेना मई में HAL के साथ फाइटर जेट तेजस Mk1A को लेकर समीक्षा वार्ता करेगी     |   सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई ने पश्चिम बंगाल में हुई रिकॉर्डतोड़ वोटिंग पर खुशी जताई     |   1984 सिख दंगे: SC का सज्जन कुमार को बीमार पत्नी से मिलने के लिए जमानत से इनकार     |   पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है, बीजेपी की सरकार बनने के करीब: अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लगाएंगे’, बोले अमित शाह     |  

ओडिशा के 800 स्कूलों को आदर्श शैक्षणिक संस्थानों के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

भुवनेश्वर, 12 अप्रैल (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार की एक योजना के तहत लगभग 800 स्कूलों को आदर्श शैक्षणिक संस्थानों के रूप में विकसित किया जाएगा।

माझी ने कहा कि ‘‘पीएम स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया’’ (पीएम श्री) योजना के तहत इन स्कूलों को आधुनिक बुनियादी ढांचे, डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लासरूम और नवीन शिक्षण विधियों के साथ विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री क्योंझर जिले के कुशलेश्वर सरकारी हाईस्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

स्कूली शिक्षा प्रणाली की सराहना करते हुए माझी ने कहा कि यहां न केवल किताबी ज्ञान बल्कि नैतिकता, अनुशासन और मूल्यों की भी शिक्षा दी जाती है।

मुख्यमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल नौकरी पाने का साधन नहीं है, बल्कि जीवन निर्माण का एक माध्यम है।

उन्होंने कहा, 'आज के प्रतिस्पर्धी युग में, अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ कौशल, रचनात्मकता और नये विचार भी आवश्यक हैं।'

माझी ने कहा कि राज्य के 2026-27 के बजट में स्कूल और जन शिक्षा विभाग के लिए 31,997 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश