Breaking News

भारतीय वायुसेना मई में HAL के साथ फाइटर जेट तेजस Mk1A को लेकर समीक्षा वार्ता करेगी     |   सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई ने पश्चिम बंगाल में हुई रिकॉर्डतोड़ वोटिंग पर खुशी जताई     |   1984 सिख दंगे: SC का सज्जन कुमार को बीमार पत्नी से मिलने के लिए जमानत से इनकार     |   पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है, बीजेपी की सरकार बनने के करीब: अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लगाएंगे’, बोले अमित शाह     |  

आशा भोसले से पुस्तक विमोचन कराने की हृदयनाथ मंगेशकर की इच्छा अधूरी रह गई

ठाणे, 12 अप्रैल (भाषा) प्रख्यात संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर की इच्छा थी कि उनकी पुस्तक का विमोचन उनकी बहन एवं दिग्गज गायिका आशा भोसले द्वारा किया जाए, लेकिन आशाताई के निधन के कारण यह अधूरी रह गई। एक प्रकाशक ने यह जानकारी दी।

प्रकाशक अशोक मुले ने रविवार को एक कार्यक्रम में दावा किया, 'हृदयनाथ मंगेशकर ने 'हे ​​हृदय ते, ते हृदय' नामक पुस्तक लिखी थी और उन्होंने इच्छा व्यक्त की थी कि इसका विमोचन आशाताई के हाथों कराया जाए। आशाताई ने ऐसा करने पर सहमति भी जताई थी।’’

उन्होंने कहा कि विमोचन समारोह का कार्यक्रम तय नहीं हो सका और इसी बीच आशाताई का देहांत हो गया।

मुले ने कहा, 'हृदयनाथ मंगेशकर की यह इच्छा अधूरी ही रह गई।'

इस समारोह में अशोक चिटनिस द्वारा लिखित दो पुस्तकों का विमोचन किया गया, जिनमें से एक प्रसिद्ध साहित्यकार मधु मंगेश कर्णिक के जीवन पर आधारित है और दूसरी में चिटनिस के स्कूल प्रिंसिपल के रूप में 34 वर्षों के लंबे कार्यकाल का वर्णन है।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश