Breaking News

भारतीय वायुसेना मई में HAL के साथ फाइटर जेट तेजस Mk1A को लेकर समीक्षा वार्ता करेगी     |   सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई ने पश्चिम बंगाल में हुई रिकॉर्डतोड़ वोटिंग पर खुशी जताई     |   1984 सिख दंगे: SC का सज्जन कुमार को बीमार पत्नी से मिलने के लिए जमानत से इनकार     |   पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है, बीजेपी की सरकार बनने के करीब: अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लगाएंगे’, बोले अमित शाह     |  

आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया

मुंबई, 12 अप्रैल (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को यहां

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया।

मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी हार है।

आरसीबी ने शीर्ष क्रम में फिल सॉल्ट (78 रन), कप्तान रजत पाटीदार (53 रन) और विराट कोहली (50 रन) के अर्धशतकों की बदौलत चार विकेट पर 240 रन का स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम शेरफाने रदरफोर्ड की 31 गेंद में नाबाद 71 रन की अर्धशतकीय पारी के बावजूद 20 ओवर में पांच विकेट पर 222 रन ही बना सकी।

भाषा नमिता

नमिता