Breaking News

भारतीय वायुसेना मई में HAL के साथ फाइटर जेट तेजस Mk1A को लेकर समीक्षा वार्ता करेगी     |   सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई ने पश्चिम बंगाल में हुई रिकॉर्डतोड़ वोटिंग पर खुशी जताई     |   1984 सिख दंगे: SC का सज्जन कुमार को बीमार पत्नी से मिलने के लिए जमानत से इनकार     |   पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है, बीजेपी की सरकार बनने के करीब: अमित शाह     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘सरकार बनी तो भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र लगाएंगे’, बोले अमित शाह     |  

संभल में लोहे की रॉड से हमला करके पत्नी की हत्या करने का आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार

संभल (उप्र) 12 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के संभल जिले के राजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक युवक ने कथित तौर पर लोहे के रॉड से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक इस घटना के बाद आरोपी थाने पहुंचा और अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

राजपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक संदीप चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आज क्षेत्र के सिंघौली कल्लू गांव में ज्योति प्रजापति (22) की उसके पति ने लोहे की रॉड से पीट कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी पति दुर्गेश (23) ने थाने आकर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि दोनों के बीच घरेलू विवाद और वैचारिक मतभेद थे।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द

जोहेब

जोहेब