नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) मजबूत मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदे करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को बिनौलातेल खली की कीमत आठ रुपये बढ़कर 3,530 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में मई में आपूर्ति वाले बिनौलातेल खली की अनुबंध की कीमत आठ रुपये या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 3,530 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 42,040 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि पशु चारे की बढ़ती मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का दायरा बढ़ाने से बिनौलातेल खली की कीमतों में तेजी आई।
भाषा निहारिका
निहारिका