Breaking News

‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी बातचीत में बाधा’, PAK आर्मी चीफ ने ट्रंप से बात की     |   पंजाब के लुधियाना समेत चार जिलों के लिए आज से 24 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी     |   जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप, अलर्ट जारी     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले के रामनगर बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई     |   बेंगलुरु: पूर्व केंद्रीय मंत्री के. रहमान के पोते हकीब खान के घर ED का छापा     |  

कमजोर मांग से धनिया की वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच सटोरियों के अपने सौदे घटाने से वायदा कारोबार में धनिया की कीमत शुक्रवार को 36 रुपये घटकर 13,124 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में मई में आपूर्ति वाले धनिया के अनुबंध की कीमत 36 रुपये या 0.27 प्रतिशत टूटकर 13,124 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 21,270 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मांग सुस्त रहने से धनिया की कीमतों में गिरावट आई।

भाषा निहारिका

निहारिका