नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) हाजिर मांग बढ़ने से तांबे का वायदा भाव शुक्रवार को 6.70 रुपये की बढ़त के साथ 1,212.45 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले तांबे के अनुबंध का भाव 6.70 रुपये या 0.56 प्रतिशत चढ़कर 1,212.45 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस दौरान 548 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों के अनुसार बाजार प्रतिभागियों के ऊंचे दांव लगाने से तांबे की कीमतों में यह तेजी देखने को मिली।
भाषा निहारिका निहारिका
निहारिका