Breaking News

‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी बातचीत में बाधा’, PAK आर्मी चीफ ने ट्रंप से बात की     |   पंजाब के लुधियाना समेत चार जिलों के लिए आज से 24 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी     |   जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप, अलर्ट जारी     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले के रामनगर बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई     |   बेंगलुरु: पूर्व केंद्रीय मंत्री के. रहमान के पोते हकीब खान के घर ED का छापा     |  

नए सौदों से एल्युमीनियम के वायदा भाव में तेजी

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों के नए सौदे करने से एल्युमीनियम का वायदा भाव शुक्रवार को करीब 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 355.60 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 80 पैसे रुपये या 0.23 प्रतिशत चढ़कर 355.60 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस दौरान 524 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार उपभोग करने वाले उद्योगों की मांग के बीच कारोबारियों के नए सौदे करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम की कीमतों को समर्थन मिला।

भाषा निहारिका

निहारिका