Breaking News

हिमाचल प्रदेश: सिया मर्डर केस में आरोपी विकास पटियाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत     |   छत्तीसगढ़ में प्लेन क्रैश, अचानक पहाड़ी से जा टकराया प्राइवेट एयरक्राफ्ट     |   AAP राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन से मुलाकात की     |   ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी बातचीत में बाधा’, PAK आर्मी चीफ ने ट्रंप से बात की     |   पंजाब के लुधियाना समेत चार जिलों के लिए आज से 24 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी     |  

यूडीएफ ने केरल विधानसभा चुनाव के दौरान ‘झूठ का अभियान’ चलाया: एलडीएफ संयोजक रामकृष्णन

कोझिकोड (केरल), 10 अप्रैल (भाषा) वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के संयोजक टी पी रामकृष्णन ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नीत यूडीएफ (संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा) ने केरल विधानसभा चुनाव के दौरान अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ झूठ का अभियान चलाया और व्यक्तिगत हमले किए।

इस चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था।

रामकृष्णन ने दावा किया कि यूडीएफ द्वारा फैलाए गए झूठ को मीडिया संस्थानों ने भी सक्रिय रूप से उठाया और उसे उचित ठहराने की कोशिश की।

उन्होंने दावा किया कि विपक्ष ने सोशल मीडिया पर उनके समेत अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ व्यक्तिगत हमले किए और उनका चरित्र हनन किया गया।

पेराम्ब्रा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले एलडीएफ संयोजक ने कहा कि उन्होंने वामपंथी मोर्चे के 10 वर्ष के शासन के दौरान हुए विकास कार्यों की ही बात की और यह सब स्पष्ट रूप से दिखाई भी देता है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पेराम्ब्रा में करीब 1,950 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए जिन्हें हर कोई देख सकता है।’’

ऐसे ही दावे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता के. सुरेंद्रन ने भी किए।

कझाकुट्टम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि उन्हें खासकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से साइबर हमलों और सांप्रदायिक अभियान का सामना करना पड़ा।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और यूडीएफ ने मिलकर उन पर हमला किया।

उन्होंने शबरिमला से सोना गायब होने के मामले में कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में इस मुद्दे पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई और वहां के लोगों का मानना है कि इस मामले में उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा