Breaking News

हिमाचल प्रदेश: सिया मर्डर केस में आरोपी विकास पटियाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत     |   छत्तीसगढ़ में प्लेन क्रैश, अचानक पहाड़ी से जा टकराया प्राइवेट एयरक्राफ्ट     |   AAP राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन से मुलाकात की     |   ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी बातचीत में बाधा’, PAK आर्मी चीफ ने ट्रंप से बात की     |   पंजाब के लुधियाना समेत चार जिलों के लिए आज से 24 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी     |  

सहारनपुर में बजरी से भरा ट्रक पलटा, तीन मजदूरों की मौत व दो अन्य घायल

सहारनपुर (उप्र), 10 अप्रैल (भाषा) सहारनपुर जिले में बजरी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसके नीचे दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात नागल थाना क्षेत्र में सहारनपुर-झबरेड़ा मार्ग पर निर्माणाधीन पुल के पास हुआ।

उन्होंने बताया कि खेड़ा मुगल की ओर से आ रहा बजरी से लदा ट्रक सड़क किनारे सो रहे महमूदपुरा निवासी असगर, इफ्तिखार, शौकीन, गुलफाम और कर्मवीर पर पलट गया जिससे सभी मजदूर बजरी के नीचे दब गए।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और अन्य मजदूरों की मदद से सभी को बाहर निकाला।

देवबंद के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभितेष सिंह ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने असगर, इफ्तिखार और शौकीन को मृत घोषित कर दिया और अन्य दो घायलों का इलाज जारी है।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

भाषा सं जफर खारी

खारी