Breaking News

हिमाचल प्रदेश: सिया मर्डर केस में आरोपी विकास पटियाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत     |   छत्तीसगढ़ में प्लेन क्रैश, अचानक पहाड़ी से जा टकराया प्राइवेट एयरक्राफ्ट     |   AAP राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन से मुलाकात की     |   ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी बातचीत में बाधा’, PAK आर्मी चीफ ने ट्रंप से बात की     |   पंजाब के लुधियाना समेत चार जिलों के लिए आज से 24 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी     |  

विदेश सचिव मिसरी ने एफबीआई निदेशक काश पटेल से मुलाकात की

(तस्वीर सहित)

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, 10 अप्रैल (भाषा) विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी एफबीआई के निदेशक काश पटेल के साथ वाशिंगटन में हुई बैठक के दौरान आतंकवाद, संगठित अपराध और मादक पदार्थों से निपटने में सहयोग पर चर्चा की।

अमेरिका में भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार रात सोशल मीडिया पर एक ‘पोस्ट’ में कहा, ‘‘विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज एफबीआई (संघीय जांच ब्यूरो) के निदेशक काश पटेल से मुलाकात की। दोनों के बीच आतंकवाद, संगठित अपराध और मादक पदार्थों से निपटने में भारत-अमेरिका के बीच मजबूत सहयोग पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।’’

मिसरी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका आए हैं और इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री मार्को रुबियो सहित कई वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात की है।

भाषा सिम्मी सुरभि

सुरभि