Breaking News

हिमाचल प्रदेश: सिया मर्डर केस में आरोपी विकास पटियाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत     |   छत्तीसगढ़ में प्लेन क्रैश, अचानक पहाड़ी से जा टकराया प्राइवेट एयरक्राफ्ट     |   AAP राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन से मुलाकात की     |   ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी बातचीत में बाधा’, PAK आर्मी चीफ ने ट्रंप से बात की     |   पंजाब के लुधियाना समेत चार जिलों के लिए आज से 24 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी     |  

विपक्ष बयानबाजी में व्यस्त है, हमारी सरकार काम कर रही: स्टालिन

चेन्नई, 10 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे उनके पतन की कामना व बयानबाजी में समय गंवा रहे हैं, जबकि उनकी सरकार का ध्यान जनता के लिए काम करने पर केंद्रित है।

बृहस्पतिवार को यहां मरैमलैनगर में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा, “हमने अन्नाद्रमुक (अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम) के उस शासन को हटाया, जिसने तमिलनाडु को 10 वर्षों तक पीछे धकेल दिया था। आपके समर्थन से द्रविड़ मॉडल की सरकार बनी, जो राज्य के लिए एक नयी शुरुआत है। विपक्ष बातें करता है, हम काम करते हैं।”

उन्होंने कहा कि ‘द्रविड़ मॉडल 2.0’ (जिसे उनकी पार्टी अपने संभावित दूसरे कार्यकाल के रूप में पेश कर रही है) राज्य के भविष्य का खाका है।

अन्नाद्रमुक नेता ई.के. पलानीस्वामी पर निशाना साधते हुए स्टालिन ने आरोप लगाया कि वह नीतिगत मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय “चरित्र हनन” और “झूठ फैलाने” में लगे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पलानीस्वामी की हालिया टिप्पणियां मर्यादा की सीमा लांघ चुकी हैं क्योंकि उन्होंने उनकी मौत की दुआ मांगी।

स्टालिन ने अपनी सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया।

उन्होंने भाजपा और अन्नाद्रमुक के कथित गठजोड़ को लेकर भी निशाना साधते हुए अन्नाद्रमुक को “दिल्ली (केंद्र) के इशारों पर काम करने वाला” बताया।

भाषा खारी गोला

गोला