Breaking News

हिमाचल प्रदेश: सिया मर्डर केस में आरोपी विकास पटियाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत     |   छत्तीसगढ़ में प्लेन क्रैश, अचानक पहाड़ी से जा टकराया प्राइवेट एयरक्राफ्ट     |   AAP राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन से मुलाकात की     |   ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी बातचीत में बाधा’, PAK आर्मी चीफ ने ट्रंप से बात की     |   पंजाब के लुधियाना समेत चार जिलों के लिए आज से 24 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी     |  

मणिपुर में पुलिस से हथियार छीनने के प्रयास के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

इंफाल, 10 अप्रैल (भाषा) मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में हुए बम विस्फोट के बाद लगाए गए कर्फ्यू का उल्लंघन करने एवं पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने का प्रयास करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान यांगोइजम बोरिश सिंह (23), मंगस्ताबम डेविड सिंह (21), पंगमबम निवाश मेइती (22), लैतोनजाम रोमेन सिंह (22), फिरेनजाम टोनी (21) और निंगथौजम डेनिश सिंह (22) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपियों को बृहस्पतिवार को हिंगांग थाना क्षेत्र के अहल्लुप मखा लेइकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया।

उसने बताया कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों ने पुलिस कर्मियों पर हमला किया और उनसे हथियार छीनने की कोशिश की।

भाषा प्रचेता सिम्मी

सिम्मी