Breaking News

हिमाचल प्रदेश: सिया मर्डर केस में आरोपी विकास पटियाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत     |   छत्तीसगढ़ में प्लेन क्रैश, अचानक पहाड़ी से जा टकराया प्राइवेट एयरक्राफ्ट     |   AAP राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन से मुलाकात की     |   ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी बातचीत में बाधा’, PAK आर्मी चीफ ने ट्रंप से बात की     |   पंजाब के लुधियाना समेत चार जिलों के लिए आज से 24 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी     |  

नाइजीरिया में सैन्य अड्डे पर हमले में जनरल समेत कई जवान मारे गए

अबुजा, 10 अप्रैल (एपी) उत्तर-पूर्व नाइजीरिया में बृहस्पतिवार तड़के एक सैन्य अड्डे पर हमले में सेना के एक जनरल समेत कई जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सेना के प्रवक्ता माइकल ओनोजा ने एक बयान में बताया कि यह हमला बोर्नो प्रांत के बेनिशेख क्षेत्र में हुआ, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। उन्होंने हमलावरों को “आतंकवादी” करार दिया।

कागा क्षेत्र के स्थानीय प्रशासन प्रमुख जन्ना लावन अजिमी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर 29 टास्क फोर्स ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल ओ. ओ. ब्राइमा सहित अन्य जवानों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया।

ओनोजा ने इस हालिया हमले में मारे गए सैनिकों की संख्या का खुलासा नहीं किया।

उन्होंने कहा, “यह हमला उन आतंकवादी तत्वों की हताशा को दर्शाता है, जिन्हें हाल के अभियानों में भारी नुकसान उठाना पड़ा है और जो अब भी कड़ी सुरक्षा वाले सैन्य ठिकानों पर नाकाम हमले करने से बाज नहीं आ रहे हैं।”

एपी खारी सिम्मी

सिम्मी