Breaking News

हिमाचल प्रदेश: सिया मर्डर केस में आरोपी विकास पटियाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत     |   छत्तीसगढ़ में प्लेन क्रैश, अचानक पहाड़ी से जा टकराया प्राइवेट एयरक्राफ्ट     |   AAP राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन से मुलाकात की     |   ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी बातचीत में बाधा’, PAK आर्मी चीफ ने ट्रंप से बात की     |   पंजाब के लुधियाना समेत चार जिलों के लिए आज से 24 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी     |  

लखनऊ में फल और सब्जी मंडी में लगी आग, 15-20 दुकानें जलकर खाक

लखनऊ, 10 अप्रैल (भाषा) लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में एक फल और सब्जी मंडी में बृहस्पतिवार देर रात आग लग जाने से लगभग 15 से 20 दुकान जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अमित कुमार आनंद ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आग एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और बाद में आसपास की दुकानों में फैल गई।’’

अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा जफर सिम्मी

सिम्मी