Breaking News

ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, सीजफायर से मुद्दों पर चर्चा     |   इजरायल-लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर पर 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत     |   सऊदी की आपत्ति के बाद PAK ने सूडान को $1.5 अरब के हथियार बेचने की डील रद्द की     |   राजस्थान: आग लगने की वजह से HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन का PM का कार्यक्रम टला     |   उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ     |  

शिंदे के खिलाफ टिप्पणी पर कोई पछतावा नहीं, माफी नहीं मांगूंगा : कुणाल कामरा

मुंबई, नौ अप्रैल (भाषा) स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानमंडल की एक समिति के समक्ष पेश हुए और कहा कि उन्हें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ की गई टिप्पणी पर कोई पछतावा नहीं है तथा वह इसके लिए माफी नहीं मांगेंगे।

कामरा ने बाद में एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह अपनी टिप्पणी पर कायम हैं और “दिखावटी” माफी नहीं मांगेंगे।

कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी होने के बाद उनके खिलाफ शिकायत की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया था।

स्टैंडअप कॉमेडियन ने कहा, “आज शाम मुझसे हुई जिरह के आखिरी तीन सवाल मुझे इस तरह याद हैं - क्या आपको पछतावा है? नहीं। क्या आपको अपने कहे पर खेद है? नहीं। अगर आप बिना शर्त माफी मांगते हैं, तो इस मामले को अलग नजरिये से देखा जाएगा - नहीं, मैं ऐसा नहीं कर सकता, क्योंकि माफी सच्ची नहीं होगी और यह अन्य कलाकारों एवं उनकी स्वतंत्रता के लिए एक गलत मिसाल कायम करेगी।”

भाषा पारुल राजकुमार

राजकुमार