नयागांव, नौ अप्रैल (भाषा) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि जनता ने वर्ष 2027 में पंजाब में उनकी पार्टी को सत्ता में लाने का मन बना लिया है।
बादल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) कुल 117 विधानसभा सीटों में से एक भी सीट नहीं जीत पाएगी।
उन्होंने कांग्रेस पर भी उसके नेताओं के बीच कथित कलह को लेकर निशाना साधा।
पंजाब विधानसभा चुनाव अगले वर्ष की शुरुआत में होने हैं।
बादल ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मैं जिस तरह का उत्साह देख रहा हूं और जिस तरह लोग बड़े पैमाने पर हमारा साथ दे रहे हैं... सभी पंजाबियों ने यह ठान लिया है कि अगर राज्य को बचाना है, तो क्षेत्रीय पार्टी अकाली दल को सत्ता में लाना ही होगा।”
भाषा
राखी पारुल
पारुल