Breaking News

ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, सीजफायर से मुद्दों पर चर्चा     |   इजरायल-लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर पर 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत     |   सऊदी की आपत्ति के बाद PAK ने सूडान को $1.5 अरब के हथियार बेचने की डील रद्द की     |   राजस्थान: आग लगने की वजह से HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन का PM का कार्यक्रम टला     |   उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ     |  

बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप : आयुष क्वार्टर फाइनल में, सिंधू और प्रणय हारे

निंगबो, नौ अप्रैल (भाषा) भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए लेकिन पी वी सिंधू महिला एकल में हारकर बाहर हो गई ।

विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर काबिज आयुष ने 20वीं रैंकिंग वाले चीनी ताइपै के चि यू जेन को 21 . 16, 21 . 12 से हराया । अब उनका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से होगा ।

भारत के बाकी खिलाड़ियों के लिये बृहस्पतिवार का दिन निराशाजनक रहा ।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू को दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की वांग झियि ने 46 मिनट तक चले मुकाबले में 21 . 18, 21 . 8 से हराया ।

कंधे की चोट से उबरकर वापसी करने वाले एच एस प्रणय को चीन के वेंग होंग यांग ने 21 . 12, 21 . 19 से मात दी ।

मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो को चौथी वरीयता प्राप्त मलेशिया के चेन तांग जी ओर तो ई वेइ ने 21 . 13, 21 . 14 से हराया ।

महिला एकल में उन्नति हुडा जापान की विश्व नंबर नौ टोमोका मियाजाकी से 17 . 21 9 . 21 से हार गईं, जबकि प्रिया कोंजेंगबम एवं श्रुति मिश्रा की महिला जोड़ी जापान की युकी फुकुशिमा और मायु मात्सुमोतो की जोड़ी से 10 . 21 13 . 21 से हार गईं।

भाषा मोना

आनन्द

आनन्द