Breaking News

ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, सीजफायर से मुद्दों पर चर्चा     |   इजरायल-लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर पर 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत     |   सऊदी की आपत्ति के बाद PAK ने सूडान को $1.5 अरब के हथियार बेचने की डील रद्द की     |   राजस्थान: आग लगने की वजह से HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन का PM का कार्यक्रम टला     |   उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ     |  

वाशिंगटन में अगले हफ्ते इजराइल-लेबनान वार्ता शुरू होने की उम्मीद

वाशिंगटन, नौ अप्रैल (एपी) इजराइल और लेबनान के बीच संघर्ष-विराम को लेकर बातचीत अगले हफ्ते वाशिंगटन में विदेश विभाग के कार्यालय में शुरू होने की उम्मीद है। योजना से वाकिफ एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि बातचीत में अमेरिकी पक्ष का प्रतिनिधित्व लेबनान में अमेरिकी राजदूत मिशेल इस्सा एवं इजराइली पक्ष का प्रतिनिधित्व अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचिएल लीटर करेंगे।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि लेबनान की ओर से वार्ता में कौन हिस्सा लेगा।

एपी पारुल राजकुमार

राजकुमार