Breaking News

ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, सीजफायर से मुद्दों पर चर्चा     |   इजरायल-लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर पर 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत     |   सऊदी की आपत्ति के बाद PAK ने सूडान को $1.5 अरब के हथियार बेचने की डील रद्द की     |   राजस्थान: आग लगने की वजह से HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन का PM का कार्यक्रम टला     |   उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ     |  

ओडिशा: प्रशिक्षु अग्निवीर का शव आईएनएस चिल्का परिसर में फंदे से लटका मिला

भुवनेश्वर, नौ अप्रैल (भाषा) ओडिशा के खुर्दा जिले में स्थित आईएनएस चिल्का परिसर में उत्तर प्रदेश के 19 वर्षीय प्रशिक्षु अग्निवीर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान कार्तिक यादव के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का निवासी था। बुधवार को परिसर के एक कमरे में वह पंखे से लटका हुआ मिला।

अधिकारी ने बताया कि कार्तिक के साथियों और अन्य कर्मचारियों ने उसका शव नीचे उतारा और परिसर के एक अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने कहा, 'हमने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।'

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यादव ने तब फांसी लगाई जब अन्य प्रशिक्षु अपने काम में व्यस्त थे।

भाषा

राखी माधव

माधव