Breaking News

ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, सीजफायर से मुद्दों पर चर्चा     |   इजरायल-लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर पर 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत     |   सऊदी की आपत्ति के बाद PAK ने सूडान को $1.5 अरब के हथियार बेचने की डील रद्द की     |   राजस्थान: आग लगने की वजह से HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन का PM का कार्यक्रम टला     |   उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ     |  

कक्षा 12वीं तक के छात्रों को मुंबई मेट्रो की 'एक्वा लाइन' पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी

मुंबई, नौ अप्रैल (भाषा) मुंबई मेट्रो रेल निगम (एमएमआरसी) ने अपनी लाइन-3 (एक्वा लाइन) पर कक्षा 12वीं तक के छात्रों के लिए रियायती यात्रा पास शुरू किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

लाइन-3 पूरी तरह से भूमिगत कॉरिडोर है।

एमएमआरसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि रियायती पास केवल राष्ट्रीय साझा गतिशीलता कार्ड (एनसीएमसी) पर उपलब्ध हैं।

इस पहल के तहत कक्षा 12वीं तक के छात्र '45-ट्रिप' और '60-ट्रिप' पास पर 25 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं। दोनों पास 30 दिनों के लिए वैध हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार,“इस पहल का उद्देश्य यात्रा को अधिक किफायती बनाना और साथ ही संपर्क रहित और डिजिटल समाधानों को अपनाने को प्रोत्साहित करना है।”

एक्वा लाइन (मेट्रो लाइन-3) दक्षिण मुंबई के कफ परेड को उपनगरीय गोरेगांव के आरे जेवीएलआर से जोड़ती है। यह बीकेसी (एक व्यावसायिक क्षेत्र) और शहर के हवाई अड्डे जैसे प्रमुख केंद्रों को जोड़ती है।

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश