Breaking News

ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, सीजफायर से मुद्दों पर चर्चा     |   इजरायल-लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर पर 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत     |   सऊदी की आपत्ति के बाद PAK ने सूडान को $1.5 अरब के हथियार बेचने की डील रद्द की     |   राजस्थान: आग लगने की वजह से HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन का PM का कार्यक्रम टला     |   उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ     |  

श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कोलंबो, नौ अप्रैल (भाषा) श्रीलंकाई नौसेना ने श्रीलंका के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में कम से कम 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी नौका जब्त कर ली है।

श्रीलंकाई नौसेना ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि उसने बुधवार को मन्नार के उत्तर में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली उनकी नौका जब्त कर ली।

श्रीलंकाई नौसेना ने श्रीलंका के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में इस साल अब तक 112 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी 16 नौकाएं जब्त की हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को श्रीलंका से कम से कम 30 भारतीय मछुआरों को स्वदेश लाया गया।

भाषा पारुल माधव

माधव