Breaking News

ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, सीजफायर से मुद्दों पर चर्चा     |   इजरायल-लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर पर 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत     |   सऊदी की आपत्ति के बाद PAK ने सूडान को $1.5 अरब के हथियार बेचने की डील रद्द की     |   राजस्थान: आग लगने की वजह से HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन का PM का कार्यक्रम टला     |   उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ     |  

पश्चिम एशिया तनाव फिर से बढ़ने के कारण तेल-तिलहन कीमतें मजबूत

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) पश्चिम एशिया में एक बार फिर से तनाव भड़कने के कारण आपूर्ति चिंताओं के बीच विदेशों में खाद्य तेलों के दाम मजबूत होने से देश के तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम में सुधार देखा गया। दूसरी ओर ऊंचे दाम पर कमजोर मांग रहने से मूंगफली तेल-तिलहन में गिरावट रही।

मलेशिया एक्सचेंज दो प्रतिशत से ज्यादा मजबूत रहा, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज भी लगभग 1.5 प्रतिशत मजबूत है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि पश्चिम एशिया में संकट एक बार फिर से भड़कने के कारण विदेशों में खाद्य तेलों के दाम मजबूत हुए हैं। इसके आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। मंडियों में खाद्य तेल-तिलहनों की आवक घट गई है।

उन्होंने कहा कि सरसों की आवक कम है और बाकी खाद्य तेलों के मुकाबले सबसे सस्ता और आयातित खाद्य तेलों से भी सस्ता होने के कारण सरसों की मांग बढ़ रही है। सरसों तेल तिलहन कीमतों में सुधार का यह मुख्य कारण है।

पश्चिम एशिया संकट बढ़ने से विदेशों में सोयाबीन तेल-तिलहन, पाम-पामोलीन तेल के दाम मजबूत हो गये हैं। इसके देखादेखी बिनौला तेल भी मजबूत हो गया है।

सूत्रों ने कहा कि ऊंचे दाम के कारण लिवाली प्रभावित रहने से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में गिरावट देखी गई।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 6,925-6,950 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 7,150-7,625 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 17,250 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,725-3,025 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,425-2,525 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,425-2,570 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,350 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,100 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,250 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,150 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,750-5,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,400-5,475 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय