नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
प्रादे179 बंगाल मोदी लीड आसनसोल
तृणमूल कांग्रेस के माफिया राज को खत्म करेंगे : मोदी
आसनसोल (पश्चिम बंगाल): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में “कट-मनी संस्कृति और तृणमूल कांग्रेस के सिंडिकेट राज को खत्म करने” का आश्वासन देते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि अवैध कोयला और बालू खनन से जुड़ा माफिया राज राज्य के लोगों पर शिकंजा कस चुका है।
दि45 न्यायालय शबरिमला संप्रदाय
किसी वर्ग को मंदिर, मठ से बाहर रखने का हिंदू धर्म पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा: न्यायालय
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सभी मंदिरों और मठों में जाने का अधिकार होना चाहिए तथा किसी एक वर्ग को इससे बाहर रखना हिंदू धर्म पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा और समाज को बांट देगा।
प्रादे184 केरल संपूर्ण लीड मतदान
केरल विधानसभा चुनाव में भारी मतदान दर्ज किया गया
तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा की 140 सीट के लिए मतदान बृहस्पतिवार शाम छह बजे समाप्त हो गया।
वि19 ईरान चार्ट लीड होर्मुज
ईरान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाए जाने के संकेत
दुबई: ईरान की अर्धसरकारी समाचार एजेंसियों ने बृहस्पतिवार को एक 'चार्ट' प्रकाशित किया जिससे संकेत मिला कि देश के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री सुरंगें बिछाई हैं।
दि44 मोदी लीड महिलाएं
महिला आरक्षण कानून में प्रस्तावित संशोधन देश भर की करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब: मोदी
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि महिला आरक्षण अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन केवल एक विधायी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह देश भर की करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।
प्रादे176 प.बंगाल ममता दूसरी लीड रैली
प्रधानमंत्री मोदी मछली उत्पादन को लेकर तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं : ममता
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस दावे पर पलटवार किया कि प्रदेश सरकार मछली उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने में विफल रही है और उन पर तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया।
अर्थ27 विश्व बैंक लीड भारत
पश्चिम एशिया संघर्ष से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के पास पर्याप्त संसाधन :विश्व बैंक
नयी दिल्ली: भारत मौजूदा वैश्विक ऊर्जा संकट का सामना करने के लिए अच्छी स्थिति में है, क्योंकि उसके पास पर्याप्त सुरक्षा उपाय हैं जिनमें उच्च विदेशी मुद्रा भंडार, राजकोषीय गुंजाइश और कम मुद्रास्फीति शामिल हैं। ये सभी चीजें वैश्विक चुनौतियों के बावजूद वृद्धि को समर्थन देंगी।
दि41 नीतीश राज्यसभा
नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे
नयी दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। उनके राज्यसभा जाने के साथ बिहार में नयी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त होगा।
प्रादे172 तेलंगाना अदालत लीड खेड़ा
तेलंगाना उच्च न्यायालय ने खेड़ा की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई शुक्रवार तक स्थगित की
हैदराबाद: तेलंगाना उच्च न्यायालय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी के खिलाफ आरोपों को लेकर दर्ज मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार तक स्थगित कर दी।
अर्थ42 लीड शेयर
युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता से बीएसई सेंसेक्स 931 अंक लुढ़का, निफ्टी भी नुकसान में
मुंबई: भारी बिकवाली से स्थानीय शेयर बाजारों में पांच दिन से जारी तेजी बृहस्पतिवार को थम गयी और बीएसई सेंसेक्स 931 अंक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी 222 अंक के नुकसान में रहा। पश्चिम एशिया में युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता के बीच वित्तीय, बैंक और आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा।
वि24 पाक पश्चिम एशिया वार्ता
पाकिस्तान कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता की मेजबानी करेगा
इस्लामाबाद: पाकिस्तान शुक्रवार को अमेरिका और ईरान के बीच उच्च-स्तरीय वार्ता की मेजबानी करने वाला है, जिसका उद्देश्य युद्धविराम को मजबूत करना और पश्चिम एशिया में तनाव को बढ़ने से रोकना है।
खेल23 खेल टेनिस बीजेकेसी लीड भारत
वैष्णवी और सहजा की हार से इंडोनेशिया ने बीजेकेसी में भारत पर 2-0 की अजेय बढ़त बनाई
नयी दिल्ली: वैष्णवी अडकर और सहजा यमलापल्ली की एकल मुकाबलों में हार से बिली जीन किंग कप के एशिया-ओशियाना ग्रुप-एक मुकाबले में बृहस्पतिवार को यहां इंडोनेशिया ने भारत पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
खेल5 खेल बैडमिंटन भारत
बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप : आयुष क्वार्टर फाइनल में, सिंधू और प्रणय हारे
निंगबो: भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए लेकिन पी वी सिंधू महिला एकल में हारकर बाहर हो गई।
भाषा
देवेंद्र माधव
माधव