Breaking News

ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, सीजफायर से मुद्दों पर चर्चा     |   इजरायल-लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर पर 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत     |   सऊदी की आपत्ति के बाद PAK ने सूडान को $1.5 अरब के हथियार बेचने की डील रद्द की     |   राजस्थान: आग लगने की वजह से HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन का PM का कार्यक्रम टला     |   उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ     |  

आंध्र प्रदेशः सेल्फी लेने की कोशिश के दौरान तीन लड़कियां झरने में डूबीं

अनंतगिरि (आंध्र प्रदेश), नौ अप्रैल (भाषा) अनंतगिरी में बृहस्पतिवार को सेल्फी लेने के लिए झरने में उतरी तीन लड़कियां डूब गईं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार एक ही गांव की चार लड़कियां झरने के पास गई थीं तभी उनमें से तीन दुर्घटनावश पानी में गिर गईं और तैरना नहीं जानने के कारण डूब गई। पुलिस ने बताया कि चौथी लड़की बच गई और उसका इलाज चल रहा है।

यह घटना अल्लूरी सीताराम राजू स्थित मूलागुम्मी गांव में हुई।

एक अधिकारी ने पीटीआई भाषा' को बताया, 'तैरना नहीं जानने के बावजूद सेल्फी लेने के लिए झरने में उतरीं तीन लड़कियां डूब गईं।'

स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित होने के कारण सभी लड़कियां बाहर गई थीं।

पुलिस ने कानून की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश