Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

टीसीएस का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 12.22 प्रतिशत बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये पर

मुंबई, नौ अप्रैल (भाषा) देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 12.22 प्रतिशत बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में यह जानकारी दी। इससे गत वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में कंपनी ने 12,224 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 1.35 प्रतिशत बढ़कर 49,210 करोड़ रुपये हो गया जो वित्त वर्ष 2024-25 में 48,553 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 9.64 प्रतिशत बढ़कर 70,698 करोड़ रुपये हो गई जो जनवरी-मार्च, 2025 में 64,479 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष में कंपनी की परिचालन आय 4.58 प्रतिशत बढ़कर 2.67 लाख करोड़ रुपये रही।

मार्च तिमाही में कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 2,356 बढ़कर 5,84,519 पर पहुंच गई।

भाषा निहारिका अजय

अजय