Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

राज्यसभा के सभापति राधाकृष्णन ने पार्थ अजित पवार को शपथ दिलाई

( फोटो सहित )

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र से नव निर्वाचित सदस्य पार्थ अजित पवार को बृहस्पतिवार को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई।

पार्थ ने संसद भवन में सभापति के कक्ष में अंग्रेजी में शपथ ली। उनकी माता सुनेत्रा अजित पवार, जो महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री हैं, भी उपस्थित थीं।

पार्थ महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पुत्र हैं।

राज्यसभा में सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री, विभिन्न दलों के सदन के नेता- जयराम रमेश, प्रफुल्ल पटेल, लोकसभा सदस्य तटकरे सुनील दत्तात्रेय, राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी और सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

भाषा आशीष मनीषा

मनीषा