Breaking News

‘सभी दल महिला आरक्षण बिल के पक्ष में वोट डालें’, वोटिंग से पहले PM मोदी की अपील     |   हमने 45 दिन में इजरायली दुश्मन के खिलाफ 2184 मिलिट्री ऑपरेशन किए: हिज्बुल्लाह     |   लोकसभा: ‘सरकार हर शंका का समाधान करेगी’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |   ‘राजनीति की तस्वीर बदलेगी, चरित्र बदलेगा’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |   ‘सदन में हमारी भागीदारी बढ़ाने का समय’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |  

अदाणी ग्रीन एनर्जी की इकाई का नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए यूएई की कंपनी के साथ करार

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) अदाणी ग्रीन एनर्जी की अनुषंगी कंपनी अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी मिडिल ईस्ट लिमिटेड (एजीईएल यूएई) ने भारत में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए मिनर्वा होल्डिंग आरएससी के साथ संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी पीजेएससी (आईएचसी समूह) की ऊर्जा एवं अवसंरचना इकाई ईपॉइंटजीरो होल्डिंग आरएससी लिमिटेड (ईपॉइंटजीरो) ने भारत में विकसित की जाने वाली नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास, निर्माण एवं संचालन के लिए अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के साथ संयुक्त उद्यम गठित किया है।

मिनर्वा पूरी तरह से ईपॉइंटजीरो के स्वामित्व वाली कंपनी है।

आईएचसी समूह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनी है जिसका बाजार पूंजीकरण 230 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है।

समझौते के तहत एजीईएल यूएई संयुक्त उद्यम मिनर्वा रिन्यूएबल्स होल्डिंग आरएससी में 20 प्रतिशत तक हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

मिनर्वा को संयुक्त उद्यम में चार निदेशकों तक जबकि अदाणी ग्रीन एनर्जी को एक निदेशक नियुक्त करने का अधिकार होगा।

भाषा निहारिका अजय

अजय