Breaking News

‘सभी दल महिला आरक्षण बिल के पक्ष में वोट डालें’, वोटिंग से पहले PM मोदी की अपील     |   हमने 45 दिन में इजरायली दुश्मन के खिलाफ 2184 मिलिट्री ऑपरेशन किए: हिज्बुल्लाह     |   लोकसभा: ‘सरकार हर शंका का समाधान करेगी’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |   ‘राजनीति की तस्वीर बदलेगी, चरित्र बदलेगा’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |   ‘सदन में हमारी भागीदारी बढ़ाने का समय’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |  

अपराह्न ढाई बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार को अपराह्न ढाई बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;

प्रादे83 : बंगाल चुनाव मोदी लीड रैली

प्रधानमंत्री ने बंगाल से ‘निर्मम’ तृणमूल कांग्रेस सरकार को हटाने की अपील की, छह गारंटी का वादा

हल्दिया (पश्चिम बंगाल), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि अगर भाजपा पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतती है तो बंगाल की जनता को छह गारंटी दी जाएंगी। साथ ही उन्होंने ‘‘निर्मम’’ तृणमूल कांग्रेस सरकार को हटाने की अपील की जो विकास की राह में ‘‘राज्य को पीछे धकेल रही है’’।

दि4 : मोदी महिलाएं

आइए, 'नारी शक्ति' को मिलकर सशक्त बनाएं: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि महिला आरक्षण अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन केवल एक विधायी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह पूरे भारत में करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।

प्रादे81 : प.बंगाल ममता रैली

भाजपा ने सत्ता हथियाने के लिए 90 लाख से अधिक नाम हटाए: ममता का आरोप

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राज्य में सत्ता हथियाने के लिए मतदाता सूचियों से 90 लाख से अधिक लोगों के नाम हटाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव जीतेगी।

प्रादे77 : महाराष्ट्र उपचुनाव कांग्रेस चेन्निथला

बारामती उपचुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस: चेन्निथला

मुंबई/ पुणे/नागपुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी बारामती विधानसभा सीट से उपचुनाव नहीं लड़ेगी, जहां से उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार अपने पति अजित पवार के मृत्यु के बाद चुनाव मैदान में हैं।

प्रादे58 : केरल चुनाव मतप्रतिशत पूर्वाह्न 11 बजे

केरल विधानसभा चुनाव: पूर्वाह्न 11 बजे तक 33 प्रतिशत से अधिक मतदान

तिरुवनंतपुरम, केरल विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान शुरू होने के बाद शुरुआती चार घंटे में 33 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

प्रादे67 : पुडुचेरी चुनाव मतप्रतिशत 11 बजे

पुडुचेरी में पूर्वाह्न 11 बजे तक 37.06 प्रतिशत मतदान

पुडुचेरी, पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक 37.06 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

प्रादे48 : असम चुनाव मत प्रतिश्त 11 बजे

असम विधानसभा चुनाव : पूर्वाह्न 11 बजे तक करीब 39 प्रतिशत मतदान

गुवाहाटी, असम विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह से जारी मतदान के शुरुआती चार घंटे में 38.92 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

वि9 : ईरान अमेरिका

ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज जलडमरूमध्य, इजराइल-लेबनान हमलों से युद्धविराम पर संकट

तेहरान, ईरान ने इजराइल द्वारा लेबनान में हमले तेज किए जाने के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद कर दिया, जिससे हाल में हुआ युद्धविराम खतरे में पड़ गया है।

अर्थ14 : एआईएमए सिंधिया

भारत एक परिपक्व लोकतंत्र होने के कारण मौजूदा वैश्विक स्थिति से निपटने में सक्षम: सिंधिया

नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकतंत्र की परिपक्वता, कूटनीति, विविधीकरण एवं निर्णायक कदम के दम पर भारत मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम रहा है।

वि2 : अमेरिका भारत व्यापार

मिसरी ने वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों के साथ वार्ता कर रक्षा, व्यापार संबंधों पर चर्चा की

वाशिंगटन, भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों से यहां मुलाकात की तथा रक्षा एवं व्यापार संबंधों को और गहरा करने को लेकर उनके साथ चर्चा की।

दि10 : न्यायालय शबरिमला सुनवाई

शबरिमला संबंधी फैसला ‘पुरुषों के श्रेष्ठ होने’ की धारणा पर आधारित है: केंद्र ने न्यायालय से कहा

नयी दिल्ली, केंद्र ने केरल के शबरिमला मंदिर में विशेष आयुवर्ग की महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी का समर्थन करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय का 2018 का फैसला इस धारणा पर आधारित है कि पुरुष श्रेष्ठ हैं और महिलाओं का स्थान उनसे नीचे है।

अर्थ15 : विश्व बैंक भारत

विश्व बैंक ने 2026-27 में भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर किया 6.6 प्रतिशत

नयी दिल्ली, विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान मामूली बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है। साथ ही उसने कहा कि पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न चुनौतियां वृद्धि पर असर डाल सकती हैं। हालांकि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में कटौती से शुरुआती महीनों में उपभोक्ता मांग को सहारा मिलेगा।

खेल6 : खेल आईपीएल रॉयल्स संभावना

आरसीबी और रॉयल्स के मुकाबले में नजरें शीर्षक्रम के बल्लेबाजों पर

गुवाहाटी, यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी से मिल रही आक्रामक शुरूआत के साथ राजस्थान रॉयल्स शुक्रवार को यहां गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ आईपीएल के मैच में अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी जबकि आरसीबी की उम्मीदें फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल पर टिकी होंगी ।

खेल5 : खेल बैडमिंटन भारत

बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप : आयुष क्वार्टर फाइनल में, सिंधू और प्रणय हारे

निंगबो, भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए लेकिन पी वी सिंधू महिला एकल में हारकर बाहर हो गई।

भाषा

प्रचेता मनीषा

मनीषा