Breaking News

‘सभी दल महिला आरक्षण बिल के पक्ष में वोट डालें’, वोटिंग से पहले PM मोदी की अपील     |   हमने 45 दिन में इजरायली दुश्मन के खिलाफ 2184 मिलिट्री ऑपरेशन किए: हिज्बुल्लाह     |   लोकसभा: ‘सरकार हर शंका का समाधान करेगी’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |   ‘राजनीति की तस्वीर बदलेगी, चरित्र बदलेगा’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |   ‘सदन में हमारी भागीदारी बढ़ाने का समय’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |  

गुरुग्राम: बीएनएसएस की धारा 163 के उल्लंघन पर पुलिस ने मजदूरों पर लाठीचार्ज किया

गुरुग्राम, नौ अप्रैल (भाषा) आईएमटी मानेसर में बीएनएसएस की धारा 163 लागू होने के बाद, पुलिस ने बृहस्पतिवार को परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को यहां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर दी गई थी।

उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर बुधवार को छह से अधिक कंपनियों के कर्मचारियों ने हड़ताल की, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

एक अधिकारी ने बताया कि बीएनएसएस की धारा 163 के तहत पांच या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध था, इसके बावजूद, कुछ जगहों पर छोटे-छोटे समूह बनते देखे गए।

कर्मचारियों के हटने से इनकार करने पर झड़प शुरू हो गई।

पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा और उनके फोन छीनने की कोशिश की गई। अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों को हटाने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया गया, जिससे भगदड़ मच गई।

कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे काम पर नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि हड़ताल उनके अधिकारों की लड़ाई है और पुलिस को प्रबंधन का पक्ष नहीं लेना चाहिए।

पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

भाषा तान्या वैभव

वैभव

वैभव

वैभव