Breaking News

‘सभी दल महिला आरक्षण बिल के पक्ष में वोट डालें’, वोटिंग से पहले PM मोदी की अपील     |   हमने 45 दिन में इजरायली दुश्मन के खिलाफ 2184 मिलिट्री ऑपरेशन किए: हिज्बुल्लाह     |   लोकसभा: ‘सरकार हर शंका का समाधान करेगी’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |   ‘राजनीति की तस्वीर बदलेगी, चरित्र बदलेगा’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |   ‘सदन में हमारी भागीदारी बढ़ाने का समय’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |  

पंजाब में बीकेआई आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़

चंडीगढ़, नौ अप्रैल (भाषा) पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक आईएसआई प्रायोजित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

उनके पास से पांच हथगोले, दो डेटोनेटर और एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की सामग्री बरामद की गई।

पुलिस ने कहा कि बरामदगी से संकेत मिलता है कि राज्य में शांति भंग करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर हमले की तैयारी की जा रही थी।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा, 'एक बड़ी सफलता में, जिला अमृतसर ग्रामीण, जिला गुरदासपुर, एसएसओसी-अमृतसर ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान में विदेशी हैंडलर द्वारा संचालित आईएसआई प्रायोजित बीकेआई आतंकी गिरोह का भंडाफोड़ किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।'

यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'बरामद की गई महत्वपूर्ण वस्तुओं में पांच हथगोले, दो विशेष डेटोनेटर, कोडर और डिकोडर के साथ पीटीटी टाइमर, 9वी बैटरी, आईईडी की सामग्री (कीलों से भरा एक किलोग्राम विस्फोटक), केबल और ट्रिगर प्रणाली के साथ एक बाओफेंग वॉकी-टॉकी शामिल हैं। जो सार्वजनिक शांति भंग करने के उद्देश्य से उच्च प्रभाव वाले हमलों की तैयारी का संकेत देते हैं।'

विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

यादव ने कहा, 'विदेशी संचालकों और स्थानीय सहायता नेटवर्क सहित सभी संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।'

भाषा तान्या वैभव

वैभव