Breaking News

‘सभी दल महिला आरक्षण बिल के पक्ष में वोट डालें’, वोटिंग से पहले PM मोदी की अपील     |   हमने 45 दिन में इजरायली दुश्मन के खिलाफ 2184 मिलिट्री ऑपरेशन किए: हिज्बुल्लाह     |   लोकसभा: ‘सरकार हर शंका का समाधान करेगी’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |   ‘राजनीति की तस्वीर बदलेगी, चरित्र बदलेगा’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |   ‘सदन में हमारी भागीदारी बढ़ाने का समय’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |  

मंत्री खांडरे ने अधिकारियों को ट्रेकिंग सुरक्षा संबंधी एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए

बेंगलुरु, नौ अप्रैल (भाषा) कर्नाटक के वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री ईश्वर खांडरे ने अधिकारियों को ट्रेकिंग सुरक्षा संबंधी एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने का निर्देश दिया है, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर एक मॉडल के रूप में पेश किया जा सके।

मंत्री के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि खांडरे ने केरल के घने ताडियांडामोल जंगल में एक महिला के लापता होने और चंद्रद्रोणा पहाड़ियों में एक नाबालिग लड़की की तलाश के मद्देनजर मुख्य वन्यजीव वार्डन को लिखित निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, वन विभाग द्वारा पहले से विकसित 'ई-गस्तु' ऐप और बाघ अभयारण्यों में उपयोग किए जाने वाले 'एमस्ट्राइप्स' ऐप की तरह यदि ट्रेकिंग के दौरान यात्रियों के मोबाइल फोन पर इसी तरह का कोई ऐप अस्थायी रूप से डाल दिया जाए, तो रास्ता भटकने वालों का पता लगाना आसान हो जाएगा। इसलिए वन मंत्री ने ऐप विकसित करने और यात्रियों को सामूहिक बीमा प्रदान करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है।

इसके अलावा, खांडरे ने सुझाव दिया है कि गाइड को 'वायरलेस' संचार उपकरणों से लैस किया जाना चाहिए। साथ ही, उन्हें अपनी देखरेख में जाने वाले ट्रेकिंग समूहों की सुरक्षा और समन्वय के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव