Breaking News

लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |   टीसीएस बीपीओ मामले में नासिक पुलिस की SIT टीम निदा खान की तलाश में मुंब्रा पहुंची     |   दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ जोरदार बारिश हुई     |  

मप्र : एक साल के बच्चे ने निगली तीन इंच की जिंदा मछली, ऑपरेशन के बाद निकाली गई

इंदौर (मध्यप्रदेश), नौ अप्रैल (भाषा) दुर्लभ घटनाक्रम में इंदौर में एक वर्षीय लड़के ने करीब तीन इंच लंबी जिंदा मछली निगल ली और चिकित्सकों ने जटिल ऑपरेशन के बाद इस जलीय जीव को उसके गले से बाहर निकालकर बच्चे को नया जीवन दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तीन अप्रैल की घटना के दौरान एक साल के बच्चे के बड़े भाई-बहन उनके घर के एक्वेरियम की सफाई के दौरान एक जाली में रखी गईं सजावटी मछलियों से खेल रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की लापरवाही के कारण एक मछली अचानक उछली और उस वक्त एक साल के लड़के के मुंह में चली गई, जब वह जोर-जोर से हंस रहा था।

उन्होंने बताया कि लड़के के जिंदा मछली निगलने से घबराए परिजन उसे फौरन शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) लेकर आए।

एमवायएच के कान, नाक और गला (ईएनटी) विभाग की अध्यक्ष डॉ. यामिनी गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, 'जब हमने बच्चे की जांच की, तब करीब तीन इंच लंबी मछली जिंदा थी और उसके गले में फंसने के कारण जोर से फड़फड़ा रही थी। इससे बच्चे के गले में घाव हो गया था और उसकी लार के साथ खून आ रहा था। बच्चे को घबराहट, बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।’’

गुप्ता ने बताया कि उन्होंने एक भी पल गंवाए बिना बच्चे के ऑपरेशन का फैसला किया और चिकित्सकों के छह सदस्यीय दल ने आधे घंटे की जटिल सर्जरी के दौरान उसके गले से मरी मछली बाहर निकाली।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद कुछ दिन तक बच्चे की हालत पर नजर रखे जाने के बाद उसे एमवायएच से छुट्टी दे दी गई है और अब वह स्वस्थ है।

गुप्ता ने कहा,‘‘एक साल के बच्चे के गले में फंसी मछली को सर्जरी के जरिये बाहर निकाले जाने का यह मध्य भारत का पहला मामला है।'

उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के गले में फंसी कोई भी चीज उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती है क्योंकि उनकी सांस की नली संकरी होती

भाषा हर्ष

मनीषा

मनीषा