Breaking News

लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |   टीसीएस बीपीओ मामले में नासिक पुलिस की SIT टीम निदा खान की तलाश में मुंब्रा पहुंची     |   दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ जोरदार बारिश हुई     |  

राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश

जयपुर, नौ अप्रैल (भाषा) राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह तक, बीते चौबीस घंटे के दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी सप्ताह राज्य में अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

इसके अनुसार, गत 24 घंटे में राज्य में छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक 21 मिलीमीटर बारिश डीग में दर्ज की गई।।

राज्य में अधिकतर भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि एक कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से 10-11 अप्रैल को बीकानेर संभाग के क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

वहीं राज्य में आगामी 3-4 दिन में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा