Breaking News

लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |   टीसीएस बीपीओ मामले में नासिक पुलिस की SIT टीम निदा खान की तलाश में मुंब्रा पहुंची     |   दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ जोरदार बारिश हुई     |  

पेमा खांडू ने असम के लोगों से विधानसभा चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की

ईटानगर, नौ अप्रैल (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने असम के मतदाताओं से बृहस्पतिवार को जारी विधानसभा चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि हर वोट में राज्य का भविष्य तय करने तथा लोकतंत्र की भावना को मजबूत करने की ताकत होती है।

खांडू ने लोगों से उत्साह के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का आह्वान करते हुए, खास तौर पर युवा मतदाताओं और महिलाओं से आगे आकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भरोसे के साथ भाग लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘असम में मतदान शुरू होने के साथ ही मैं हर नागरिक से स्नेहपूर्वक अपील करता हूं कि वे आगे आकर इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें। हर वोट में राज्य का भविष्य तय करने की ताकत होती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं खास तौर पर हमारे युवा मतदाताओं और महिलाओं से भरोसे और उत्साह के साथ भाग लेने की अपील करता हूं। आइए, हम सब मिलकर लोकतंत्र की भावना को बनाए रखें और इस क्षण को अपनी सामूहिक जिम्मेदारी की गौरवपूर्ण अभिव्यक्ति में बदल दें।’’

असम विधानसभा की सभी 126 सीट के लिए बृहस्पतिवार को मतदान जारी है। इस चुनाव में 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा