Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

झारखंड: पलामू में 14 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, हत्या

मेदिनीनगर, नौ अप्रैल (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में 14 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को तेरहासी थाना क्षेत्र के एक कुएं से लड़की का शव बरामद किया गया।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता के दादा की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है।

लेस्लीगंज के एसडीपीओ मनोज झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एमएमसीएच) भेज दिया गया है।

तेरहासी पुलिस थाना प्रभारी आनंद राम ने कहा, 'प्रथम दृष्टया, यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है, जिसमें लड़की की हत्या कर दी गई।'

उन्होंने बताया कि मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा