नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोर रुख के बीच कारोबारियों के अपने सौदों में कटौती करने से वायदा कारोबार में एल्युमीनियम की कीमत बृहस्पतिवार को 1.35 रुपये घटकर 354.45 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मई में आपूर्ति वाले एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 1.35 रुपये या 0.38 प्रतिशत टूटकर 354.45 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 38 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने कहा कि खपत करने वाले उद्योगों की ओर से मांग कमजोर पड़ने के कारण प्रतिभागियों के अपने सौदों में कटौती करने से एल्युमीनियम की कीमतों पर दबाव बना रहा।
भाषा निहारिका
निहारिका