Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

गुजरात टाइटंस की धीमी ओवरगति के लिये गिल पर 12 लाख रूपये जुर्माना

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में धीमी ओवरगति के लिये 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है ।

गुजरात ने बुधवार को एक रन से मुकाबला जीता जो आईपीएल के इस सत्र में उसकी पहली जीत है ।

आईपीएल ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में हुए आईपीएल 2026 के मैच नंबर 14 के दौरान गुजरात टाइटंस की धीमी ओवरगति के लिये कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया है ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ इस आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2 . 22 के तहत उनकी टीम का पहला अपराध था जिसके लिये गिल पर 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है ।’’

भाषा मोना

मोना