Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक'

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 10 बजे वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक' श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 93 रहा।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

भाषा तान्या सिम्मी

सिम्मी