Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

हिमंत विश्व शर्मा ने असम के मतदाताओं से चुनाव में मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की

गुवाहाटी, नौ अप्रैल (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को सभी मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने और राज्य को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की अपील की।

असम की सभी 126 विधानसभा सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। कुल 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं।

इस चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है, जबकि कांग्रेस 2016 में हारने के बाद फिर से सरकार बनाना चाहती है।

शर्मा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि बेहतर असम के निर्माण की राह में हर आवाज और हर वोट मायने रखता है।

उन्होंने लिखा, “लोकतंत्र के इस पर्व के अवसर पर मैं सभी से आग्रह करता हूं कि आप बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए आगे आएं, ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके और असम को नयी ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।”

शर्मा गुवाहाटी की जलुकबारी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मतगणना चार मई को होगी।

भाषा प्रचेता सिम्मी

सिम्मी