Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बस अड्डे पर लगी आग, सात बस क्षतिग्रस्त

श्रीनगर, नौ अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के मुख्य बस अड्डे पर आग लगने से सात बस क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बुधवार रात को हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए तुरंत अभियान शुरू किया गया और कई घंटों के निरंतर प्रयासों के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कुल सात बस क्षतिग्रस्त हुईं।

अधिकारियों ने बताया कि तीन बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुईं, जबकि अन्य तीन बस को आंशिक नुकसान पहुंचा और एक बस गर्मी एवं धुएं से प्रभावित हुई।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारण की जांच जारी है।

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी