Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

मणिपुर: सुरक्षा बलों की गोलीबारी में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हुई, 30 लोग घायल

इंफाल, आठ अप्रैल (भाषा) मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में एक दिन पहले विरोध-प्रदर्शन के दौरान सीआरपीएफ शिविर पर धावा बोलने की कोशिश कर रही भीड़ पर सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में मृतकों की संख्या बुधवार को बढ़कर तीन हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मणिपुर पुलिस के मुताबिक, घटना में 30 लोग घायल हुए हैं।

मंगलवार को मोइरांग ट्रोंगलाओबी इलाके में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा किए गए बम हमले में दो बच्चों की मौत के विरोध में बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं प्रदर्शन कर रहे थे और तभी स्थिति हिंसक हो गई।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि लगभग 500 लोगों की भीड़ ने जब बिष्णुपुर जिले के गेलमोल गांव में सीआरपीएफ शिविर में जबरन घुसने की कोशिश की, तो सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की।

इसमें कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उनके वाहनों और अन्य संपत्तियों को जलाना शुरू कर दिया।

पुलिस ने बताया, 'जब भीड़ ने शिविर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की, तो सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए।'

भाषा

शुभम पारुल

पारुल