Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

अमेरिका-ईरान वार्ता के मद्देनजर पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में दो दिन की छुट्टी की घोषणा की

इस्लामाबाद, आठ अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति वार्ता से पहले राजधानी में बुधवार को दो दिन की छुट्टी की घोषणा की।

उपायुक्त इरफान नवाज मेमन ने बताया कि इस्लामाबाद जिला प्रशासन ने नौ और 10 अप्रैल (बृहस्पतिवार, शुक्रवार) को राजधानी में अवकाश घोषित किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, 'इस्लामाबाद में नौ और 10 अप्रैल को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।'

मेमन ने इस्लामाबाद जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना भी साझा की।

हालांकि, उपायुक्त ने कहा कि आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी।

उन्होंने कहा, “नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी गतिविधियों की योजना इसी के अनुसार बनाएं।”

भाषा

राखी पारुल

पारुल