Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

एचपीसीएल के दोहरे हत्याकांड में एक आरोपी ने किया अदालत में किया आत्मसमर्पण

बदायूं (उप्र), आठ अप्रैल (भाषा) बंदायू जिले मेंहिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के इथेनॉल संयंत्र में 12 मार्च को हुई दो अधिकारियों की हत्या के एक आरोपी ने अपने भाई के साथ बुधवार को एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के भाइयों-- केशव और चन्द्रशेखर ने अन्य मामलों के सिलसिले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सौम्या अरुण के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कहा कि केशव को एचपीसीएल मामले में रिमांड कार्यवाही के माध्यम से अदालत में पेश किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर पुलिस पूछताछ के लिए हिरासत की मांग कर सकती है।

पुलिस ने कहा कि एचपीसीएल प्राथमिकी में नामजद पांच आरोपियों में से चार को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी अभय प्रताप सिंह फरार है और उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

आरोपियों पर मूसाझाग थाने में हत्या, आपराधिक साजिश और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आत्मसमर्पण के बाद केशव एवं चंद्रशेखर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बारह मार्च को अजय प्रताप सिंह ने कथित तौर पर संयंत्र महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता और सहायक महाप्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार