Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

बॉश लिमिटेड अपनी ही इकाई बॉश चेसिस सिस्टम्स इंडिया का अधिग्रहण करेगी

मुंबई, आठ अप्रैल (भाषा) बॉश ग्रुप की प्रमुख कंपनी बॉश लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने रॉबर्ट बॉश इन्वेस्टमेंट नीदरलैंड और रॉबर्ट बॉश एलएलसी (अमेरिका) से बॉश चेसिस सिस्टम्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। यह सौदा 9,068.68 करोड़ रुपये में होगा।

कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण से बॉश लिमिटेड का गतिशीलता पोर्टफोलियो और अधिक व्यापक हो जाएगा, जिससे वह घरेलू वाहन क्षेत्र की बदलती मांगों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेगी।

कंपनी के वाहन गतिशीलता व्यवसाय का हिस्सा बॉश चेसिस सिस्टम्स यात्री कारों, दोपहिया वाहनों और वाणिज्यिक वाहनों के लिए एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और नए ब्रेकिंग सिस्टम के अलावा एयरबैग ईसीयू एवं सेंसर और एक्चुएशन ब्रेकिंग सिस्टम मुहैया कराती है।

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम