Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में बम हमले के सिलसिले में यूकेएनए के तीन संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार: पुलिस

इंफाल, आठ अप्रैल (भाषा) मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के ट्रोंगलाओबी में हुए बम विस्फोट के सिलसिले में एक प्रतिबंधित संगठन के तीन संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इस विस्फोट में दो बच्चों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक बयान के अनुसार, ये गिरफ्तारियां चुराचंदपुर जिले में की गई हैं।

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में मंगलवार को हिंसा भड़क उठी। बम विस्फोट से एक घर पर हमला होने से दो बच्चों की मौत हो गई। बाद में विस्फोट के विरोध में प्रदर्शन कर रही भीड़ ने सीआरपीएफ कैंप पर धावा बोल दिया, जहां गोलीबारी में दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई।

बुधवार को पुलिस ने कहा, 'ट्रोंगलाओबी घटना के बाद शुरू किए गए विभिन्न अभियानों में यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) से जुड़े होने के संदेह में तीन सदस्यों को चुराचांदपुर जिले में गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामत हुए हैं।'

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान जम्पाओ कुकी, सासांग और पौलालेम वैफाई के रूप में हुई है।

भाषा

शुभम माधव

माधव