Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

युवक को चाकू मारकर जख्मी करने के आरोप में तीन नाबालिग अभिरक्षा में लिये गए

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) बाहरी उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में 18 वर्षीय युवक को चाकू मारकर जख्मी करने के आरोप पुलिस ने तीन नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार शाम करीब 7:20 बजे मंगल बाजार चौक के पास हुई। घायल की पहचान भलस्वा डेयरी निवासी अमित के रूप में हुई है, जिसे उसके भाई सुमित ने अस्पताल में भर्ती कराया। अमित के हाथ, पेट और पीठ पर धारदार हथियार से वार किए गए थे।

उन्होंने बताया कि इस बाबत भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

बाहरी उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हरेश्वर स्वामी ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर वारदात के एक घंटे के भीतर तीनों नाबालिगों को अभिरक्षा में ले लिया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए नाबालिगों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

डीसीपी के मुताबिक, उन्होंने खुलासा किया कि वे पहले अमित के दोस्त थे, लेकिन करीब चार महीने पहले उनके बीच विवाद हो गया था, जिसमें अमित ने उनकी पिटाई की थी और इसी का बदला लेने के लिए मंगलवार शाम को बजरंग चौक के पास उन्होंने अमित को घेर लिया और चाकू से उसपर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू बरामद किए गए हैं।

भाषा नोमान नोमान सुरेश

सुरेश