Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

गोयल ने व्यवसायों से 'भारत-अमेरिका व्यापार सुगमता पोर्टल' का लाभ उठाने को कहा

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को निर्यातकों और व्यवसायों से द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए भारत-अमेरिका व्यापार सुगमता पोर्टल का अधिक-से-अधिक उपयोग करने का आग्रह किया।

इसके साथ ही गोयल ने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार 500 अरब डॉलर की ओर बढ़ रहा है, जो दोनों पक्षों द्वारा तय एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य है।

इस पोर्टल की शुरुआत के मौके पर गोयल ने एक वीडियो संदेश में कहा, ''मैं भारत और अमेरिका के सभी उद्योग निकायों, निर्यात संवर्धन परिषदों और चैंबर्स के सदस्यों से आग्रह करता हूं कि वे इस पोर्टल से जुड़ें, इसे अपने व्यवसाय का हिस्सा बनाएं और इसे द्विपक्षीय व्यापार के लिए एक शक्तिशाली इंजन बनाने में मदद करें।''

उन्होंने कहा कि यह पोर्टल घरेलू सेवा निर्यातकों के लिए अमेरिका तक पहुंचने का एक महत्वपूर्ण रास्ता है।

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम