Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

एमसीडी की स्थायी समिति ने जोन के नाम बदलने की योजना को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति ने इसके जोन के नाम बदलकर उन्हें दिल्ली सरकार के राजस्व जिलों के अनुरूप करने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य समन्वय में सुधार करना है।

प्रस्ताव के अनुसार, नरेला जोन का नाम बदलकर 'बाहरी-उत्तर', सिविल लाइंस का नाम 'उत्तर', रोहिणी का नाम 'उत्तर-पश्चिम' और केशवपुरम का नाम 'उत्तर-मध्य' कर दिया जाएगा।

वहीं इसके अनुवार करोल बाग का नाम बदलकर 'शहर-सदर पहाड़गंज' कर दिया जाएगा, जबकि नजफगढ़ 'दक्षिण-पश्चिम' हो जाएगा।

वहीं शाहदरा (दक्षिण) और शाहदरा (उत्तर) का नाम बदलकर क्रमशः 'पूर्व' और 'उत्तर-पूर्व' कर दिया जाएगा। दक्षिण और पश्चिम जोन अपने मौजूदा नाम बरकरार रखेंगे।

वर्तमान में, एमसीडी में 12 जोन हैं, क्योंकि नयी दिल्ली, नयी दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के अंतर्गत एक अलग राजस्व जिला है।

भाषा अमित माधव

माधव