Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

पोंडा उपचुनाव पर अदालत का आदेश चौंकाने वाला है, आयोग की प्रतिक्रिया का इंतजार: सावंत

पणजी, आठ अप्रैल (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को पोंडा विधानसभा उपचुनाव पर उच्च न्यायालय के आदेश को 'चौंकाने वाला' बताया। उच्च न्यायालय ने भारत निर्वाचन आयोग की चुनाव अधिसूचना को 'अमान्य' घोषित कर दिया, जिससे नौ अप्रैल को होने वाला चुनाव प्रभावी रूप से रद्द हो गया।

सावंत ने पत्रकारों से कहा, ‘‘अदालत का फैसला चौंकाने वाला है। हम अपने केंद्रीय पार्टी नेतृत्व के संपर्क में हैं।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा उच्च न्यायालय के आदेश को स्वीकार करती है और निर्वाचन आयोग से औपचारिक अधिसूचना का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा, “हमें अभी तक निर्वाचन आयोग से अधिसूचना नहीं मिली है।”

सावंत ने दावा किया कि भाजपा उम्मीदवार रितेश नाइक 3,500-4,000 वोट के अंतर से विजयी होते।

उन्होंने कहा, 'भले ही चुनाव रद्द हो गया हो, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे।'

भाषा

अमित माधव

माधव